आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म में 14 वर्ष कैद

बोकारो : पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश सह अपर जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम रंजीत कुमार की अदालत ने आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में गुरुवार को माराफारी के आजाद नगर निवासी नितेश कुमार (21 वर्ष) को 14 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी है. युवक पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया […]
बोकारो : पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश सह अपर जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम रंजीत कुमार की अदालत ने आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में गुरुवार को माराफारी के आजाद नगर निवासी नितेश कुमार (21 वर्ष) को 14 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी है. युवक पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है.
जुर्माना की राशि पीड़िता को दी जायेगी. न्यायाधीश ने पीड़िता को सरकार से उचित मुआवजा दिलाने का निर्देश जिला विधिक सेवा प्राधिकार को दिया है. सरकार की तरफ से इस मामले में विशेष लोक अभियोजक संजय कुमार झा ने अदालत में पक्ष रखा. यह मामला पोक्सो कांड संख्या 34/18 व माराफारी थाना कांड संख्या 10/18 के तहत चल रहा था. घटना की प्राथमिकी बालिका की मां के बयान पर दर्ज की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




