सी विजि़ल एप से चुनाव में आयेगी पारदर्शिता

Updated at : 17 Feb 2019 3:23 AM (IST)
विज्ञापन
सी विजि़ल एप से चुनाव में आयेगी पारदर्शिता

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिये कई निदेश बोकारो : आने वाले लोस चुनाव को लेकर मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे व मनीष रंजन की अध्यक्षता में सी विजील से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चौबे ने कहा : सी […]

विज्ञापन

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिये कई निदेश

बोकारो : आने वाले लोस चुनाव को लेकर मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे व मनीष रंजन की अध्यक्षता में सी विजील से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चौबे ने कहा : सी विजील के माध्यम से चुनाव कार्य में पारदर्शिता आयेगी व वैसे लोगों को चिह्नित किया जा सकेगा, जो मतदाताओं को गलत तरीके से अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करते हैं.
उन्होंने कहा : सभी जिलों ने डीइएमपी बनाने में कई त्रुटियां की है. उन्होंने कहा : समय रहते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी इसमें सुधार कर व विस्तृत कार्य योजना बनाकर मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को भेजे. उन्होंने चुनाव कार्य में लगाये जाने वाले मतदान कर्मियों को आवश्यकता से अधिक संख्या में प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया. वाहन प्लान के लिए सुगम एप के माध्यम से अधिक से अधिक वाहनों को निबंधित करने का निर्देश दिया. इस दौरान चास एसडीएम सतीश चंद्रा, सूचना व विज्ञान पदाधिकारी एपी त्रिपाठी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार पांडेय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विकास कुमार हेंब्रम, वरीय लेखा पदाधिकारी मनरेगा पंकज दुबे सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola