बेरमो : झुमरा और पारसनाथ पहाड़ पर पवन चक्की को मंजूरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2019 7:08 AM
बेरमो : झुमरा और पारसनाथ पहाड़ पर पवन ऊर्जा के उत्पादन के लिए जरूरी सर्वेक्षण हो चुका है. सर्वेक्षण के अनुसार उक्त दोनों स्थानों पर वायु वेग की उपलब्धता को देखते हुए पवन चक्की स्थापित करने के लिए इरेडा (इंडियन रिन्यूएवल एनर्जी डेवलपमेंट ऑथोरिटी) ने तकनीकी स्वीकृति दे दी है. राज्य सरकार से वनभूमि की […]
बेरमो : झुमरा और पारसनाथ पहाड़ पर पवन ऊर्जा के उत्पादन के लिए जरूरी सर्वेक्षण हो चुका है. सर्वेक्षण के अनुसार उक्त दोनों स्थानों पर वायु वेग की उपलब्धता को देखते हुए पवन चक्की स्थापित करने के लिए इरेडा (इंडियन रिन्यूएवल एनर्जी डेवलपमेंट ऑथोरिटी) ने तकनीकी स्वीकृति दे दी है.
राज्य सरकार से वनभूमि की अनापत्ति नहीं मिलने के कारण पवन चक्की स्थापित करने की प्रक्रिया लंबित है. यह जानकारी इरेडा के सीएमडी केएस पोपली ने राष्ट्रीय पवन ऊर्जा संस्थान, चेन्नई में सोमवार को ऊर्जा पर संसदीय स्थायी समिति की बैठक में दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










