कल शुरू हाेगा ज्वाइंट एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट का रजिस्ट्रेशन
बोकारो :देश के श्रेष्ठ 31 तकनीकी संस्थानों से फिजिक्स, थ्याेरोटिकल कंप्यूटर साइंस, न्यूरोसाइंस या कंप्यूटेशनल बायोलॉजी से पीएचडी या एंटीग्रेटेड पीएचडी करने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा पास करनी होती है. यह है ज्वाइंट एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट – 2018़ इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू होगी़ ऑनलाइन आवेदन […]
परीक्षा 18 फरवरी 2018 को ली जायेगी. गौरतलब हो कि इस ज्वाइंट एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (जेइएसटी) 2018 का स्कोर एक साल के लिए वैध माना जायेगा. इसमें शामिल होने की कोई उम्र सीमा निर्धारित नहीं है. परीक्षा पटना सहित देश के 34 शहरों में ली जायेगी.
आइएमएससी से थ्याेरिटिकल कंप्यूटर साइंस में पीएचडी के लिए कंप्यूटर साइंस में या इससे संबंधित विषय में एमएससी, एमइ या एमटेक होना जरूरी है. एनबीआरसी से न्यूरोसाइंस में पीएचडी के लिए फिजिक्स, मैथेमेटिक्स में एमएससी या कंप्यूटर साइंस में एमसीए, बीइ या बीटेक की डिग्री जरूरी है. आइएमएससी से कंप्यूटेशनल बायोलॉजी में पीएचडी कोर्स के लिए किसी भी इंजीनियरिंग या साइंस विषय में एमएससी, एमइ, एमटेक या एमसीए की डिग्री होनी चाहिए. वहीं थ्योरिटिकल कंप्यूटर साइंस करने के लिए आवेदकों के पास कंप्यूटर साइंस या संबंधित विषय में बीएससी, बीइ, बीटेक या एमसीए की डिग्री होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










