अब पांच साल का वेज एग्रीमेंट नहीं होगा
बेरमो: इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कोल इंडिया में आने वाले समय में वेज एग्रीमेंट संभवत: नहीं होगा. होगा भी तो वह पांच की जगह दस साल का होगा. जेबीसीसीआइ भी समाप्त हो जायेगी और ट्रेड यूनियनों की कोई भूमिका नहीं रह जायेगी. सरकार की मंशा कोल […]
श्री सिंह बुधवार को अपने ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित आवास में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कोल इंडिया में 60 फीसदी से ज्यादा उत्पादन से जुड़े ठेका मजदूरों पर किसी का ध्यान नहीं है. इंटक ठेका मजदूरों की लड़ाई लड़ रही है. एनसीडब्ल्यू पांच से लेकर नौ तक हमने वेज बोर्ड में इंटक की ओर से अग्रणी भूमिका निभाते हुए कोयला मजदूरों को काफी कुछ दिलवाया. आज मजदूरों की सुविधाओं में कटौती कर वेज एग्रीमेंट करने वाली तीन यूनियनों के नेता प्रबंधन के साथ मिल कर केक काट रहे हैं. ऐसे लोग प्रबंधन को फायदा पहुंचाने की खुशी मना रहे हैं. हमने मजदूरों का बोनस साढ़े तीन हजार से 54 हजार रुपया तक पहुंचाया. इस बार अन्य लोग मात्र तीन हजार की बढ़ोतरी करा पाये. मजदूरों की सुविधाओं को लेकर इंटक ने कोल इंडिया में आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है. नौ अक्तूबर को कंपनी मुख्यालयों में प्रदर्शन के बाद 16-18 अक्तूबर को सभी माइंसों में वर्क टू रुल आंदोलन होगा. इसके बाद 31 अक्तूबर को इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर रेल व रोड से कोयला का डिस्पैच ठप किया जायेगा. छह से आठ नवंबर तक कोयला उद्योग में हड़ताल होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










