अनंत सिंह की बेटी की शादी, दौड़ेगा 'रांची एक्सप्रेस'

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में 12 बीघे में ताजमहल जैसा पंडाल, 4 लाख लोगों का खाना और शाही घुड़दौड़ का आयोजन होगा. इस शाही घुड़दौड़ में झारखंड का 'रांची एक्सप्रेस' भी दौड़ेगा.

विज्ञापन


विज्ञापन

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी काफी चर्चा में है. 25 नवंबर को विवाह है, लेकिन अभी से ही वह पूरे देश में सुर्खियां बटोर रही है. इसका कारण है और वह यह है कि यह शादी शाही है. इसके लिए 12 बीघे में ताजमहल जैसा पंडाल बनाया जा रहा है. पांच हेलीपैड और करीब 150 प्रकार के पकवान बनाए जा रहे हैं. इस शादी में चार लाख लोगों के खाने की व्यवस्था है. लेकिन, इसमें खास है घुड़दौड़. बेटी की शादी के मौके पर अनंत सिंह ने अपने पैतृक गांव लदमा में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया है. इसमें देश भर के अच्छे नस्ल के घोड़ों को शामिल जाएगा. इसके लिए उसके मालिकों को न्योता भेजा गया है. अनंत सिंह की फेहरिस्त में झारखंड की राजधानी रांची का भी एक घोड़ा है और उन्होंने उस घोड़े के मालिक को भी घुड़दौड़ में शामिल होने के लिए न्योता दिया है. मालिक ने इस घोड़े का नाम 'रांची एक्सप्रेस' रखा है.

15 दिन पहले कच्छ से लाया गया है 'रांची एक्सप्रेस'

रांची एक्सप्रेस सिंधी नस्ल का घोड़ा है और 15 दिन पहले ही इसे गुजरात के कच्छ से मंगाया गया है. घुड़दौड़ में रांची एक्सप्रेस को चौताला चाल में दौड़ लगानी है. इसकी 40 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार तय की गई है. घोड़े के मालिक कांके निवासी मो. माहताब अंसानी ने बताया कि चौताला चाल में दौड़ लगाने के दौरान कोई घोड़ा तीन बार से अधिक अपनी चाल बदलता है, तो वह रेस बाहर हो जाएगा.

अनंत सिंह के पास से तीन पहले आया न्योता

अनंत सिंह की घुड़दौड़ में रांची एक्सप्रेस की सवारी शेखावत अली करेंगे. उन्होंने बताया कि घुड़दौड़ में शामिल होने के लिए उनके पास तीन पहले न्योता आया है. वे उसी समय से तैयारी में जुट गए. उन्होंने यह भी बताया कि चौताला चाल के लिए सिंधी नस्ल के घोड़े के सामने कोई दूसरी नस्ल का घोड़ा कहीं नहीं टिकता. रांची एक्सप्रेस से उन्हें काफी उम्मीदें हैं.

फर्स्ट आने वाले को मिलेगी थार

शेखावत अली ने बताया कि न्योता आने के बाद से ही रांची एक्सप्रेस का अभ्यास कराया जा रहा है. कम वक्त में ट्रेंड करना चुनौती है. उन्होंने यह भी बताया कि रेस के विजेता घोड़ों के लिए आकर्षक ईनाम रखे गए हैं. रेस में फर्स्ट आने वाले को ईनाम के तौर पर 'थार' दी जाएगी. सेकंड लाने वाले को बाइक और थर्ड आने वाले को स्कूटी दी जाएगी.

घोड़ों के लिए तैयार हो रहा अस्तबल

घुड़दौड़ में शामिल होने वाले घोड़ों के लिए लदमा में अस्तबल तैयार कराया जा रहा है. रेसकोर्स अनंत सिंह के घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है. उम्मीद यह की जा रही है कि इस घुड़दौड़ में देश के विभिन्न हिस्सों के घोड़े शामिल किए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: अनंत सिंह की बेटी की शादी में दौड़ेंगे बुलेट और तूफान, राजधानी एक्सप्रेस भी चर्चा में, जीतने वाले को मिलेगी थार

कब है अनंत सिंह की बेटी की शादी

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर 2026 को है. उनके होने वाले पति का नाम ऋषिकेश है. ऋषिकेश ने जॉर्जिया यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है. फिलहाल, वे अमेरिका में एक कंपनी में बड़े पद पर कार्यरत हैं. शिवांगी ने रांची के सेंट बिशप स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की. इसके बाद बिरला कॉलेज पिलानी से इंटरमीडिएट की. एमिटी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की.

इसे भी पढ़ें: मोकामा में बेटी शिवांगी की शादी में अनंत सिंह बनवा रहे ताज महल जैसा पंडाल, वीडियो में देखें शाही शादी की तैयारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola