21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

माओवादियों के साथ मुठभेड़ में पांच सुरक्षाकर्मी घायल

लातेहार: झारखंड में लातेहार जिले के कुमानडीह जंगल में माओवादियों के साथ एक मुठभेड़ के दौरान आज पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए.पुलिस अधीक्षक माइकल एस राज ने बताया, ‘‘कोबरा का एक जवान और झारखंड जगुआर के चार कर्मी माओवादियों के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए.’’ उन्होंने बताया कि सभी घायलों को यहां से करीब […]

लातेहार: झारखंड में लातेहार जिले के कुमानडीह जंगल में माओवादियों के साथ एक मुठभेड़ के दौरान आज पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए.पुलिस अधीक्षक माइकल एस राज ने बताया, ‘‘कोबरा का एक जवान और झारखंड जगुआर के चार कर्मी माओवादियों के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए.’’ उन्होंने बताया कि सभी घायलों को यहां से करीब 100 किलोमीटर दूर रांची के एक अस्पताल में ले जाया गया है. उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने बुधवार से माओवाद रोधी अभियान शुरु किया है. माओवादियों ने आज सुबह करीब 10 बजे गोलीबारी की जिस पर यह मुठभेड़ हुई. पुलिस ने कोबरा के घायल जवान का नाम प्रदीप कुमार होने की पुष्टि की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें