डायन प्रताड़ना का आरोपी दंपती गिरफ्तार, जेल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिरनी : डायन प्रताड़ना का आरोपी दंपती को बिरनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये आरोपियों में माखमरगो पंचायत अंतर्गत कर्री निवासी कारू यादव उर्फ करुण यादव व उसकी पत्नी बसंती देवी शामिल हैं. दोनों को बिरनी पुलिस ने शनिवार अलसुबह गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी […]

विज्ञापन

बिरनी : डायन प्रताड़ना का आरोपी दंपती को बिरनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये आरोपियों में माखमरगो पंचायत अंतर्गत कर्री निवासी कारू यादव उर्फ करुण यादव व उसकी पत्नी बसंती देवी शामिल हैं. दोनों को बिरनी पुलिस ने शनिवार अलसुबह गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन

थाना प्रभारी अर्जुन कुमार मिश्रा ने बताया कि उक्त दंपती पर बिरनी थाना कांड संख्या 140 /18 दर्ज है. दोनों पर डायन प्रताड़ना का आरोप है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से दोनों फरार चल रहे थे. शनिवार को सूचना मिली कि दोनों घर में है इसके बाद छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया. इस मामले में कुल चार लोग नामजद हैं. इनमें से दो लोग गिरफ्तार कर लिये गये. जबकि दो फरार हैं. जो लोग फरार हैं उनकी जल्द ही गिरफ्तारी होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola