केस नहीं उठाने पर दी जान मारने की धमकी

Updated at : 07 Oct 2019 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
केस नहीं उठाने पर दी जान मारने की धमकी

रांची : रातू थाना क्षेत्र के कमड़े निवासी अमरेश कुमार ने केस उठाने व पिस्टल दिखा कर जान मारने की धमकी देने संबंधी शिकायत रातू थाना में की है़ अारोप अमित सिन्हा व उसके पिता राजेश सिन्हा पर लगाया गया है़ शिकायत की प्रतिलिपि अमरेश ने उपायुक्त, एसएसपी व ग्रामीण एसपी को दी है़ क्या […]

विज्ञापन

रांची : रातू थाना क्षेत्र के कमड़े निवासी अमरेश कुमार ने केस उठाने व पिस्टल दिखा कर जान मारने की धमकी देने संबंधी शिकायत रातू थाना में की है़ अारोप अमित सिन्हा व उसके पिता राजेश सिन्हा पर लगाया गया है़ शिकायत की प्रतिलिपि अमरेश ने उपायुक्त, एसएसपी व ग्रामीण एसपी को दी है़

क्या है मामला : कमड़े के विवेकानंद कॉलोनी रोड नंबर पांच निवासी अमरेश कुमार ने शिकायत में लिखा है कि उसकी बहन ने कमड़े के वृंदावन कॉलोनी निवासी राजेश सिन्हा के पुत्र अमित सिन्हा के खिलाफ महिला थाना में केस किया था़ उसमें अमरेश कुमार गवाह है़ न्यायालय में केस की सुनवाई हो रही है़ अमित सिन्हा को डर है कि उस मामले में उसे सजा हो जायेगी़
इसलिए वह अमरेश को दो लाख रुपये लेकर केस रफा-दफा करने का प्रलोभन दे रहा है, लेकिन जब वह नहीं माना तो उसे जान मारने की धमकी दी जा रही है़ इसके लिए अमित सिन्हा ने कई बार फोन किया और घर के बाहर बुला कर धमकी भी दी़ अमरेश का कहना है कि उस समय अमित के साथ उसके पिता और चार-पांच युवक भी थे़ रातू पुलिस मामले की जांच कर रही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola