आपसी विवाद में गोली मारी, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

रांची/ नगड़ी : नगड़ी थाना क्षेत्र के ललगुटुवा निवासी विजय कच्छप को नयासराय निवासी जमीन संजय बैठा ने गोली मार दी़ हालांकि गोली बांह को छूते हुए पंजरा में लगी है़ उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है़ वहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है़ घटना बुधवार रात 8: 30 नगड़ी ओपी के कुटे की […]

विज्ञापन

रांची/ नगड़ी : नगड़ी थाना क्षेत्र के ललगुटुवा निवासी विजय कच्छप को नयासराय निवासी जमीन संजय बैठा ने गोली मार दी़ हालांकि गोली बांह को छूते हुए पंजरा में लगी है़ उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है़ वहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है़ घटना बुधवार रात 8: 30 नगड़ी ओपी के कुटे की है़ आरोपी संजय बैठा को नगड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है़

आपके शहर में

विज्ञापन
उससे पूछताछ की जा रही है़ बताया जाता है कि सपारोम में जमीन के टुकड़े को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. उसके अलावा दोनों की पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. उस विवाद के बाद विजय व संजय में काफी बहस हुई थी़
इसी बीच बुधवार की रात विजय कच्छप सपारोम की ओर से बाइक से लौट रहा था,उसी समय संजय ने उसे गोली मार दी़ गोली चलाने के बाद वह भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया़ जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण एसपी अाशुतोष शेखर , डीएसपी हरीशचंद्र सिंह व नगड़ी थाना प्रभारी घटनास्थल के बाद नगड़ी थाना पहुंचे़ बाद में नगड़ी थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडेय घायल से घटना की विस्तृत जानकारी लेने के लिए रिम्स पहुंचे़
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola