सिमडेगा में पेड़ से लटके मिले दो सहेलियों के शव

Updated:
विज्ञापन

सिमडेगा : सिमडेगा के बीरू पंचायत भवन के पीछे स्थित काजू बागान में रविवार को दो सहेलियों का शव पेड़ से एक साथ लटका मिला. शवों की पहचान श्रद्धा सोरेंग और सुनंदनी बागे के रूप में की गयी.बांसजोर के भुकुमुंडा पतराटोली निवासी श्रद्धा सोरेंग (18) बिरमित्रपुर कॉलेज में पढ़ती थी. वह 10 अगस्त को कॉलेज […]

विज्ञापन

सिमडेगा : सिमडेगा के बीरू पंचायत भवन के पीछे स्थित काजू बागान में रविवार को दो सहेलियों का शव पेड़ से एक साथ लटका मिला. शवों की पहचान श्रद्धा सोरेंग और सुनंदनी बागे के रूप में की गयी.बांसजोर के भुकुमुंडा पतराटोली निवासी श्रद्धा सोरेंग (18) बिरमित्रपुर कॉलेज में पढ़ती थी. वह 10 अगस्त को कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी. वह घर नहीं लौटी. वहीं, उसकी सहेली व हॉकी खिलाड़ी सुनंदनी बागे (23) ने भी शनिवार को राउरकेला हॉकी सेंटर जाने की बात कह घर से निकली थी, लेकिन रात में वह भी घर नहीं लौटी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
रविवार सुबह दोनों के शव पेड़ से लटके मिले. एसडीपीओ राजकिशोर ने कहा कि प्रथम नजर में यह आत्महत्या का केस लगता है. अन्य पहलुओं की जांच हो रही है. पुलिस उनके फोन की भी जांच कर रही है. मृतका श्रद्धा सोरेंग के चाचा रितेश बड़ाइक ने कहा कि दोनों की हत्या की गयी है. घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शवों को पेड़ से लटका दिया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola