सिमडेगा में पेड़ से लटके मिले दो सहेलियों के शव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Aug 2019 2:31 AM
सिमडेगा : सिमडेगा के बीरू पंचायत भवन के पीछे स्थित काजू बागान में रविवार को दो सहेलियों का शव पेड़ से एक साथ लटका मिला. शवों की पहचान श्रद्धा सोरेंग और सुनंदनी बागे के रूप में की गयी.बांसजोर के भुकुमुंडा पतराटोली निवासी श्रद्धा सोरेंग (18) बिरमित्रपुर कॉलेज में पढ़ती थी. वह 10 अगस्त को कॉलेज […]
सिमडेगा : सिमडेगा के बीरू पंचायत भवन के पीछे स्थित काजू बागान में रविवार को दो सहेलियों का शव पेड़ से एक साथ लटका मिला. शवों की पहचान श्रद्धा सोरेंग और सुनंदनी बागे के रूप में की गयी.बांसजोर के भुकुमुंडा पतराटोली निवासी श्रद्धा सोरेंग (18) बिरमित्रपुर कॉलेज में पढ़ती थी. वह 10 अगस्त को कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी. वह घर नहीं लौटी. वहीं, उसकी सहेली व हॉकी खिलाड़ी सुनंदनी बागे (23) ने भी शनिवार को राउरकेला हॉकी सेंटर जाने की बात कह घर से निकली थी, लेकिन रात में वह भी घर नहीं लौटी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










