21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कांग्रेस ने बदले आठ जिलों के अध्यक्ष

रांची: प्रदेश कांग्रेस कमेटी में फेरबदल की गयी है. प्रदेश में कांग्रेस ने आठ जिलों के अध्यक्ष को बदल दिया है. पिछले कई दिनों से संगठन के अंदर जिलाध्यक्ष बदलने की तैयारी चल रही थी. राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की सहमति के बाद नये जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गयी है. पश्चिमी सिंहभूम में सनी […]

रांची: प्रदेश कांग्रेस कमेटी में फेरबदल की गयी है. प्रदेश में कांग्रेस ने आठ जिलों के अध्यक्ष को बदल दिया है. पिछले कई दिनों से संगठन के अंदर जिलाध्यक्ष बदलने की तैयारी चल रही थी. राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की सहमति के बाद नये जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गयी है.

पश्चिमी सिंहभूम में सनी सिंह, पूर्वी सिंहभूम में विजय खान, सरायकेला खरसावां में देबू चटर्जी, कोडरमा में सुरेंद्र यादव, गिरिडीह में नरेश वर्मा, रामगढ़ में बलजीत सिंह बेदी, गोड्डा में दीपिका सिंह पांडेय और सिमडेगा में राम नारायण सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है. मीडिया सदस्य लाल किशोर नाथ शाहदेव ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जानकारी दी है. उल्लेखनीय है कि युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव दीपिका सिंह पांडेय को गोड्डा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है.

कई जिलाध्यक्ष पार्टी छोड़ चले गये थे : कई जिले में अध्यक्ष के दूसरी पार्टी में शामिल होने के कारण पद खाली हो गये थे. कुछ दिनों के लिए कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गये. रामगढ़ में कुमार महेश सिंह भाजपा में चले गये थे, वहीं सिमडेगा में नियेल तिर्की आजसू में शामिल हो गये थे. दूसरे जिला में प्रदेश नेतृत्व पूर्व के जिलाध्यक्षों के कामकाज से संतुष्ट नहीं था.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें