तीन लोगों के खाते से 69500 उड़ाये

Updated:
विज्ञापन

देवघर : नगर थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग मामलों में साइबर अपराधियों ने खाते 69500 रुपये उड़ा लिये. इस संबंध में तीनों लोगों ने साइबर थाने में शिकायत दी है. पहले मामले में नगर थाना क्षेत्र के कास्टर टाउन बावनबीघा निवासी निरजेश कुमार को अलग-अलग दो मोबाइल से कॉल आया. उसका नंबर जस्ट डायल से […]

विज्ञापन

देवघर : नगर थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग मामलों में साइबर अपराधियों ने खाते 69500 रुपये उड़ा लिये. इस संबंध में तीनों लोगों ने साइबर थाने में शिकायत दी है. पहले मामले में नगर थाना क्षेत्र के कास्टर टाउन बावनबीघा निवासी निरजेश कुमार को अलग-अलग दो मोबाइल से कॉल आया. उसका नंबर जस्ट डायल से लेने की बात कहते हुए फाेन करने वाले ने खुद को आर्मी मैन बताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कहा कि उसे कान की मशीन लेनी है, जिसकी कीमत भीम एप्प से ट्रांसफर कर देगा. भीम एप्प का लिंक एक्सेप्ट करने कहा गया. लिंक एक्सेप्ट करते ही उसके एकाउंट से तीन बार में 20-20 हजार रुपये कट गया. इस प्रकार उसके एकाउंट से 60,000 रुपये की निकासी कर ली गयी. मामले में दोनों अज्ञात मोबाइल धारकों के खिलाफ निरजेश ने कार्रवाई की मांग की है.

4500 रुपये की निकासी: राहुल कुमार ने साइबर थाने में 4500 रुपये ठगी होने की शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. जिक्र है कि उसे दो अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया. बोला कि आपके अकाउंट में 10,000 रुपये भेज रहा हूं, जिसका लिंक भेजा जा रहा है. उसके भेजे लिंक पर क्लिक किया, तो 4500 रुपये कट गया. मामले में राहुल ने कार्रवाई की मांग की है.
एकाउंट से 5000 रुपये की निकासी: होटल वैष्णवी क्लार्क इन के कर्मी रवि कुमार के एकाउंट से पांच हजार रुपये साइबर ठगों ने उड़ा लिये. इस संबंध में साइबर थाने में शिकायत देकर उसने कार्रवाई की मांग की है. कहा है कि अज्ञात मोबाइल से कॉल करने वाले ने कहा कि आपके एकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर रहा हूं. इसी का झांसा देकर उसने एकाउंट से रुपये उड़ा लिया. मामले में कार्रवाई की मांग की गयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola