हत्यारे दोस्त को उम्रकैद 1.10 लाख रुपये जुर्माना

जमशेदपुर : सुंदरनगर के शुभम दास की हत्या के मामले में जिला जज-13 की कोर्ट ने उसके साथी अतुल चौरसिया को सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनायी. साथ ही 1.10 लाख रुपये जुर्माना देने का भी आदेश दिया. मामले में कोर्ट में 14 लोगों की गवाही करायी गयी थी. कोर्ट ने अतुल चौरसिया को […]
जमशेदपुर : सुंदरनगर के शुभम दास की हत्या के मामले में जिला जज-13 की कोर्ट ने उसके साथी अतुल चौरसिया को सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनायी.
साथ ही 1.10 लाख रुपये जुर्माना देने का भी आदेश दिया. मामले में कोर्ट में 14 लोगों की गवाही करायी गयी थी. कोर्ट ने अतुल चौरसिया को गुरुवार को ही दोषी करार दिया था. मामले में रिलायंस जियो डिजिटल कंपनी के मैनेजर अनीश, मकान मालिक अमरनाथ दुबे और सूरज गोप को भी आरोपी बनाया गया था. शुभम की हत्या 31 अगस्त 2017 को हुई थी, लेकिन हत्या का खुलासा एक सितंबर को तब हुई थी, जब अतुल शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे ट्रॉली बैग में डाल कर ले जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




