नामकुम : हहाप पंचायत के बेड़ाडीह गांव में पुलिस की छापेमारी, 10 एकड़ में लगे पोस्ते को नष्ट किया, छह शराब भट्ठी तोड़ी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2019 2:28 AM
नामकुम : थाना क्षेत्र के हहाप पंचायत के बेड़ाडीह में पुलिस ने शुक्रवार को अभियान चलाकर 10 एकड़ में लगी पोस्ते की अवैध खेती को नष्ट कर दिया. इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने पंचायत के हेसापीड़ी के सुदूर क्षेत्र में चोरी-छिपे चलायी जा रही शराब की छह भट्ठियों को भी ध्वस्त किया. पुलिस को […]
नामकुम : थाना क्षेत्र के हहाप पंचायत के बेड़ाडीह में पुलिस ने शुक्रवार को अभियान चलाकर 10 एकड़ में लगी पोस्ते की अवैध खेती को नष्ट कर दिया. इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने पंचायत के हेसापीड़ी के सुदूर क्षेत्र में चोरी-छिपे चलायी जा रही शराब की छह भट्ठियों को भी ध्वस्त किया.
पुलिस को देख शराब कारोबारी भाग निकले. जिस कारण किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी. थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि दुगर्म व पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण इन इलाकों में बाहरी लोग कभी कभार ही आते हैं. जिस कारण यहां अवैध शराब बनाने जैसा काम वर्षों से चला आ रहा है.
सूत्रों की मानें तो नामकुम के अलावे टाटीसिलवे के उलातु पंचायत में भी बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाने का काम होता है. उत्पाद विभाग द्वारा कुछ एक स्थानों पर ही छापेमारी करने से शराब कारोबारी पानी की उपलब्धता वाले क्षेत्रों में शराब की भट्ठियां चलाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










