रांची : ठग की तलाश में प बंगाल पुलिस पहुंची रांची, गाड़ीखाना से धोखाधड़ी का आरोपी हुआ गिरफ्तार

रांची : विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करनेवाले आरिफ नासिर बट्ट को पश्चिम बंगालपुलिस रांची से गिरफ्तार कर एक दिन के ट्रांजिट रिमांड पर बंगाल (कोलकाता) ले गयी. पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की रात आरिफ नासिर बट्ट को गाड़ीखाना स्थित कृष्णा […]
रांची : विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करनेवाले आरिफ नासिर बट्ट को पश्चिम बंगालपुलिस रांची से गिरफ्तार कर एक दिन के ट्रांजिट रिमांड पर बंगाल (कोलकाता) ले गयी. पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की रात आरिफ नासिर बट्ट को गाड़ीखाना स्थित कृष्णा टावर से गिरफ्तार किया था.
मामले में उसके खिलाफ पश्चिम बंगाल के बागुलाटी थाना में 13 जनवरी को केस दर्ज किया गया था. केस मूल रूप से नेपाल निवासी नबीन भट्ट राय की लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




