मुंडे के असामयिक निधन पर हेमंत सोरेन ने दुख जताया

Updated at : 03 Jun 2014 1:38 PM (IST)
विज्ञापन
मुंडे के असामयिक निधन पर हेमंत सोरेन ने दुख जताया

रांची : महाराष्ट्र के कद्दावर भाजपा नेता और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे के आज एक सड़क हादसे में हुए असामयिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि इस घटना ने उन्हें अंदर से झकझोर कर रख दिया है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, […]

विज्ञापन

रांची : महाराष्ट्र के कद्दावर भाजपा नेता और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे के आज एक सड़क हादसे में हुए असामयिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि इस घटना ने उन्हें अंदर से झकझोर कर रख दिया है.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, शोषितों और पीडि़तों की आवाज के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले गोपीनाथ मुंडे के इस तरह एक कार दुर्घटना के बाद अचानक हुए असामयिक निधन की घटना ने मुझे अंदर से झकझोर दिया है. हेमंत सोरेन ने कहा कि आज सुबह जैसे ही उन्हें इस दुर्घटना के बारे में पता चला तो उन्हें इस पर विश्वास ही नहीं हुआ.

उन्होंने कहा, भारतीय राजनीति और विशेषकर महाराष्ट्र की राजनीति ने जमीन से जुड़े एक शीर्ष नेता को खो दिया है जिसकी भरपाई लंबे समय तक संभव नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने मुंडे के शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola