सिमडेगा: थाना क्षेत्र के साईपुर में गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है़ इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार साईपुर निवासी बबलू साव ने एक लड़की को फोन कर बुलाया और उसे बाइक से घर पहुंचा देने की बात कही़ जब लड़की वहां पहुंची, तो बबलू उस लड़की और एक विजय नाम के लड़के को बाइक पर बैठा लिया़ साईपुर में दोनों लड़कों ने लड़की से दुष्कर्म किया़ इसी बीच विजय ने अजय मिश्रा व एक अन्य लड़के को बुला लिया़ सभी ने मिल कर लड़की से दुष्कर्म किया़ घटना की जानकारी पीड़ित लड़की ने अपने परिजनों को दी.
परिजनों के साथ लड़की थाना पहुंची तथा मोबाइल नंबर के आधार पर चार अज्ञात लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस ने मोबाइल से फोन करनेवाले बबलू साव को पहले पकड़ा उसके बाद उसकी निशानदेही पर अन्य लड़कों की पहचान की गयी.
इस संबंध में एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि घटना में चार लड़के शामिल थे़ तीन लड़के बबलू साव, अजय मिश्रा, विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है़ बबलू साव के पास से एक मोबाइल, विजय साव के पास से एक बाइक (जेएच 20 सी 5161) बरामद किया गया़ एसपी ने बताया कि फरार एक अन्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा़ इसमें थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद महतो, पुअनि रविशंकर, सअनि मनोज कुमार दूबे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी़