Haryana News: सीएम नायब सिंह ने हासिल किया विश्वास मत
Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Mar 2024 4:23 PM
Photo: ANI, X
Haryana News: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज यानी बुधवार को विधानसभा में बहुमत पेश कर दिया है. सदन में इसको लेकर बहस जारी है. वहीं खबर है कि जेजेपी के चार विधायक भी सदन में मौजूद हैं.
Haryana News: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में आज यानी बुधवार को विश्वास मत हासिल कर लिया है. गौरतलब है कि मंगलवार शाम उन्होंने सीएम पद की शपथ ली थी. इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन वाला पत्र भी सौंपा था. गौरतलब है कि मंगलवार को बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट गया, इसके बाद मनोहर लाल खट्टर ने पूरे मंत्रिमंडल के साथ राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया. वहीं, फ्लोर टेस्ट को लेकर हरियाणा सरकार के मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा है कि यह सिर्फ औपचारिक है. 48 विधायक तो हमारे साथ हैं ही.
अनिल विज को मनाने की कोशिश
हालांकि कल के पूरे प्रकरण के दौरान बीजेपी के कद्दावर नेता अनिल विज की नाराजगी भी सामने आयी. मंगलवार को विधायकों की मीटिंग को बीच में ही छोड़कर वो अंबाला चले गये थे. उनकी नाराजगी के बाद बीजेपी के नेता लगातार उन्हें मनाने की कोशिश में लगे हैं. इस बीच अनिल विज ने चुप्पी तोड़ते हुए फ्लोर टेस्ट को लेकर कहा है कि परिस्थितियां बदलती रहती हैं, लेकिन मैंने हर स्थिति में बीजेपी के लिए काम किया है. मैंने अब तक जो किया है, उससे भी आगे करूंगा.
https://twitter.com/ANI/status/1767770330594979882
हरियाणा विधानसभा की क्या है स्थित
हरियाणा विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट को लेकर बीजेपी ने कहा है कि वो जीत रही है. दरअसल, प्रदेश की 90 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के पास 41 सदस्य हैं और उसे सात में से छह निर्दलीय विधायकों के साथ-साथ हरियाणा लोकहित पार्टी के एकमात्र विधायक गोपाल कांडा का भी समर्थन प्राप्त है. सदन में जजपा के 10 विधायक हैं. मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के पास 30 विधायक हैं जबकि इंडियन नेशनल लोकदल का एक विधायक है. हरियाणा में सरकार बनाने के लिए 46 विधायकों का समर्थन चाहिए. बीजेपी ने दावा किया है कि उसके पास 48 विधायकों का समर्थन प्राप्त है. वहीं जेजेपी ने अपने विधायकों से कहा है कि वो फ्लोर टेस्ट में शामिल नहीं हो.
जेजेपी के 4 विधायक विधानसभा में मौजूद
जननायक जनता पार्टी ने अपने विधायकों को आज विश्वास मत पर मतदान के समय हरियाणा विधानसभा से अनुपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है. हालांकि, विधानसभा में जेजेपी के चार विधायक मौजूद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










