Nikki Murder Case: निक्की को कार से धकेलना चाहता था साहिल गहलोत, हत्या को रोड एक्सीडेंट दिखाने का था प्लान

Nikki Murder Case: दिल्ली में अपनी पहली पत्नी निक्की यादव की हत्या करने और उसके शव को रेफ्रिजरेटर में रखने के आरोपी साहिल गहलोत ने उसे अपनी कार से बाहर धकेलने की योजना बनाई थी.
Nikki Murder Case: दिल्ली पुलिस निक्की यादव हत्या मामले में लगातार नए खुलासे कर रही है. इसी कड़ी में साहिल गहलोत से पूछताछ में एक और अहम खुलासा हुआ है. सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपनी पहली पत्नी निक्की यादव की हत्या करने और उसके शव को रेफ्रिजरेटर में रखने के आरोपी साहिल गहलोत ने उसे अपनी कार से बाहर धकेलने की योजना बनाई थी, ताकि वह हत्या मामले को रोड एक्सीडेंट के तौर पर दिखाने में कामयाब हो सकें.
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि साहिल गहलोत की योजना जब सफल नहीं हो सकी, तो उसने यहां निगमबोध घाट की पार्किंग में कार के अंदर ही निक्की का गला दबा दिया. साहित गहलोत ने कथित तौर पर निक्की यादव की हत्या कर दी और उसके शव को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली स्थित अपने ढाबे के एक रेफ्रिजरेटर के अंदर रख दिया और दूसरी युवती से शादी करने चला गया. घटना का खुलासा अपराध के चार दिन बाद 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन हुआ.
पुलिस ने मामले के सिलसिले में अब तक साहित गहलोत, उसके पिता और चार अन्य दो रिश्ते के भाइयों और दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दावा किया कि साहिल गहलोत की निक्की यादव से छुटकारा पाने की योजना थी, ताकि वह अपने परिवार की पसंद की युवती से दूसरी शादी कर सके. गहलोत की पुलिस हिरासत की अवधि सोमवार को समाप्त होगी और उसे अदालत में पेश किया जाएगा. सूत्रों ने यह भी कहा कि साहित गहलोत के पिता यादव की हत्या के बारे में जानते थे और उसने अपने बेटे का समर्थन किया. सूत्रों की मानें तो उसे हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार करने में कोई झिझक नहीं हुई और उसने पुलिस से कहा कि उसे किसी तरह यादव से छुटकारा पाना था. उन्होंने कहा कि मामले में गिरफ्तार किए गए गहलोत के रिश्ते के भाइयों में से एक पुलिसकर्मी है और उसके खिलाफ कंझावला पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 354 के तहत एक अलग घटना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Samir Kumar
More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




