Nangloi Jat Assembly Election Result 2025: बीजेपी उम्मीदवार मनोज कुमार शौकीन की शानदार जीत, आप के रघुविंदर को 26000+ वोटों से हराया

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

New Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025

Nangloi Jat Vidhan Sabha Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा की नांगलोई जाट सीट पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है. इस सीट से मनोज कुमार शौकीन ने आप कैंडिडेट रघुविंदर शौकीन को 26251 वोटों से मात दी है. नांगलोई जाट में इस बार रोचक मुकाबला देखने को मिला. 2020 में आम आदमी पार्टी (आप) ने यह सीट जीती थी.

विज्ञापन

Nangloi Jat Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा की नांगलोई सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार मनोज कुमार शौकीन ने शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने आप कैंडिडेट रघुविंदर शौकीन को 26251 वोटों से पटकनी दी है. मनोज कुमार शौकीन के खाते में 75272 वोट पड़े हैं. वहीं रघुविंदर की झोली में 49021 वोट आए हैं. दोनों के बीच नांगलोई जाट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है. यह उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा है. पिछली बार यह सीट आम आदमी पार्टी (आप) के खाते में गई थी. इस बार भी पार्टी ने अपने विधायक रघुविंदर शौकीन को चुनावी मैदान में उतारा है.

नांगलोई जाट सीट से लड़ रहे उम्मीदवारों की सूची

उम्मीदवार पार्टी वोट
रघुविंदर शौकीनआप48907
मनोज कुमार शौकीनबीजेपी75272 (जीते)
रोहित चौधरीकांग्रेस31918 
मुकेश कुमार Bahujan Samaj Party792
कंचन शर्मा Rashtriya Manav Party162
महेंद्र सिंह राठौरRashtriya Lok Sevak Party152
यतेन्द्र शर्माAzad Adhikar Sena389
राम सजीवनPeoples Party of India (Democratic)204
दिलीप कुमार शर्माIndependent373

नांगलोई जाट विधानसभा चुनाव 2020

2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में नांगलोई जाट सीट पर आप के रघुविंदर शौकीन ने 74,444 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी. बीजेपी की सुमन लता को 62,820 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मंदीप सिंह को 9,761 वोट मिले थे.

नांगलोई जाट विधानसभा चुनाव 2015

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में नांगलोई जाट सीट पर आप के रघुविंदर शौकीन 83,259 वोट पाकर विजयी हुए थे. बीजेपी के मनोज कुमार शौकीन को 46,235 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के डॉ. बिजेंद्र सिंह को 15,756 वोट मिले थे.

‘नांगलोई’ कहां स्थित है?

आम तौर पर ‘नांगलोई’ के नाम से जाना जाने वाला यह क्षेत्र केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के पश्चिमी जिले में स्थित है. यह पश्चिम विहार, दिल्ली आउटर रिंग रोड और नजफगढ़ से घिरा हुआ है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola