Delhi New CM: आतिशी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, दिल्ली की सबसे कम उम्र की होंगी मुख्यमंत्री

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Delhi New CM

Delhi New CM: दिल्ली की मनोनित सीएम आतिशी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाए गए है. केंद्र सरकार ने अपनी सभी एजेंसियों को उनके पीछे लगा दिया है.

विज्ञापन

Delhi New CM: दिल्ली को शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज के बाद आतिशी के रूप में तीसरी महिला मुख्यमंत्री मिलने वाली हैं. आम आदमी पार्टी की आतिशी इस पद पर अरविंद केजरीवाल की जगह लेंगी. मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना के आवास पर जाकर उन्होंने अपना इस्तीफा दिया. केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद आप नेता गोपाल राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा आतिशी को नए सीएम बनाने का हमने एलजी के सामने दावा पेश किया है. राय ने कहा कि हमने उपराज्यपाल से शपथ ग्रहण की तारीख तय करने की मांग भी की है.

अरविंद केजरीवाल ने रखा था आतिशी के नाम का प्रस्ताव
मंगलवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों की बैठक में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा था. इस प्रस्ताव को सभी आप विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया. इसके बाद केजरीवाल ने दिल्ली के एलजी के आवास जाकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया. साथ ही आतिशी को नये सीएम बनाने का दावा भी पेश किया गया.

दिल्ली की जनता तय करेगी केजरीवाल की ईमानदारी- आतिशी
दिल्ली की मनोनित सीएम आतिशी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाए गए है. केंद्र सरकार ने अपनी सभी एजेंसियों को उनके पीछे लगा दिया है. उन्हें झूठे मामले में जेल भिजवाया. सुप्रीम कोर्ट ने न केवल अरविंद केजरीवाल को जमानत दी, बल्कि केंद्रीय एजेंसियों की तीखी आलोचना भी की. आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को गलत इरादे से गिरफ्तार किया गया. वहीं एलजी विनय सक्सैना से मुलाकात के बाद आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की ओर से लिया गया फैसला दुनिया के लोकतांत्रिक इतिहास में अपनी तरह का एक अलग फैसला है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला उनके लिए काफी नहीं है, वह दिल्ली के लोगों का फैसला जानना चाहते हैं. आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सीएम की कुर्सी तभी बैठेंगे जब दिल्ली की जनता कहेगी कि वह ईमानदार हैं.

Video: सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद आतिशी का बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

सबसे कम उम्र की दिल्ली की सीएम बनेंगी आतिशी
दिल्ली की मनोनीत सीएम आतिशी दिल्ली की सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री होंगी. पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी के बाद देश की दूसरी मौजूदा महिला मुख्यमंत्री होंगी. बता दें, कांग्रेस नेता शीला दीक्षित 60 साल की आयु में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं, जबकि बीजेपी नेता सुषमा स्वराज 46 साल की उम्र में सीएम पद पर बैठी थीं. वहीं आतिशी महज 43 साल की उम्र में दिल्ली की सीएम बनने जा रही है. आतिशी फिलहाल दिल्ली मंत्रिमंडल में सबसे अधिक विभागों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. उनके पास वित्त, जल, शिक्षा, लोक निर्माण, बिजली, राजस्व, योजना, सेवा, कानून, सतर्कता और अन्य प्रमुख विभाग हैं.

केजरीवाल ने मंगलवार को दिया इस्तीफा
इससे पहले मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. दिल्ली के एलजी को केजरीवाल ने अपना इस्तीफा सौंपा. आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी अब दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री होंगी. आप ने अरविंद केजरीवाल के स्थान पर दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की है. भाषा इनपुट के साथ

इसे भी पढ़ेंः Who is Atishi : दिल्‍ली की गद्दी पर बैठने जा रही आतिशी के बारे में जानिए सबकुछ

Delhi New CM : सीएम चुने जाने पर आतिशी ने बधाई देने से किया मना, देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola