Delhi Metro: अब WhatsApp से खरीदें मेट्रो का टिकट, DMRC ने शुरू की खास सेवा, जानिए कैसे करना है इस्तेमाल
Delhi Metro: व्हाट्सऐप से टिकट को लेकर डीएमआरसी ने कहा है कि यह टिकट सेवा का अभी ट्रायल चल रहा है. यानी आने वाले दिनों में यात्री व्हाट्सऐप की मदद से ही दिल्ली मेट्रो की टिकट खरीद सकेंगे. इस सेवा की शुरूआत दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास कुमार ने की.
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज है. दिल्ली मेट्रो ने आज एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यात्रा के लिए व्हाट्सएप आधारित टिकट सेवा शुरू कर दी है. इस सेवा के शुरू हो जाने से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यात्री अपने स्मार्टफोन से व्हाट्सएप चैटबॉट-आधारित क्यूआर कोड टिकट का इस्तेमाल कर सकते हैं. डीएमआरसी रके मुताबिक, आने वाले समय में ये सिस्टम पूरे दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में भी शुरू हो जाएगा.
व्हाट्सऐप की मदद से ही दिल्ली मेट्रो की टिकट खरीद सकेंगे यात्री
डीएमआरसी ने कहा है कि व्हाट्सएप आधारित टिकट सेवा का ट्रायल चल रहा है. यानी आने वाले दिनों में यात्री व्हाट्सऐप की मदद से ही दिल्ली मेट्रो की टिकट खरीद सकेंगे. इस सेवा की शुरूआत दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास कुमार ने की.
कैसे मिलेगा क्यूआर टिकट
क्यूआर टिकट पाने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में डीएमआरसी का आधिकारिक वॉट्सएप नंबर को एड कर लें. इसके बाद आधिकारिक नंबर पर हाय लिखकर भेजें. अपनी भाषा का विकल्प चुन लें. भाषा का विकल्प चयन करने के बाद आपके पास टिकट खरीदने समय कई विकल्प होंगे, जिसमें से एक का आपको चयन करना है. अपने गंतव्य का चुनाव कर लें. जितने टिकट की खरीद करनी है उसे दर्ज कर दें. इसके बाद डिजिटल (क्रेडिट, डेबिट या यूपीआई) से पैसों का भुगतान कर दें. टिकट बुक करने के बाद क्यूआर कोड वाला टिकट आपके चैट पर आ जाएगा. फिर किसी भी स्कैनर से आप क्यूआर टिकट को स्कैन कर यात्रा कर सकते हैं.
Also Read: खालिस्तान को लेकर NCERT का बड़ा फैसला, 12वीं की किताब से हटेगा जिक्र
यात्रियों के लिए आवाजाही को आसान बनाने तैयारी
गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो में लाखों यात्री हर दिन सफर करते हैं. ऐसे में डीआरएमसी नई-नई सुविधाएं लाकर यात्रियों के लिए आवाजाही को आसान बनाने की कोशिश में है. इसी कड़ी में मोबाइल बेस्ड क्यूआर कोड टिकट की सुविधा भी शुरू की गई है. वहीं, दिल्ली मेट्रो ने क्यूआर कोड वाले टिकट को रीड करने के लिए एंट्री और एग्जिट गेट्स को भी अपग्रेड किया है. ताकी यात्रियों को किसी किस्म की परेशानी न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










