Liquor Scam: दिल्ली शराब नीति घोटाले में पहली गिरफ्तारी, CBI के हत्थे चढ़ा केजरीवाल का करीबी विजय नायर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी प्रभारी दुर्गेश पाठक से भी पूछताछ की.
दिल्ली आबकारी नीति मामले में पहली गिरफ्तारी हो गयी है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में मनोरंजन एवं इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के पूर्व सीईओ विजय नायर को गिरफ्तार कर लिया है. नायर को अरविंद केजरीवाल का बेहद करीबी बताया जाता है.
क्या है मामला
दरअसल प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति 2021-22 के सिलिसले में देशभर में 40 स्थानों पर छापे मारे थे. उसके बाद सीबीआई ने नीति में अनियमितता के आरोप में एक एफआईआर दर्ज की. जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी आरोपी बनाया गया. दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी, जिसके बाद जुलाई में केजरीवाल सरकार ने इस नीति को वापस लिया.
Also Read: Liquor Scam: अरविंद केजरीवाल के करीबी को दिया गया शराब का ठेका ? बीजेपी का ‘फोटो वार’
Vijay Nair, former CEO of event mgmt company Only Much Louder and an accused in the Delhi Excise Policy case, arrested by CBI (Central Bureau of Investigation): Sources
— ANI (@ANI) September 27, 2022
ईडी ने आप के एमसीडी चुनाव प्रभारी दुर्गेश पाठक से की पूछताछ की
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी प्रभारी दुर्गेश पाठक से भी पूछताछ की.
मनीष सिसोदिया के आवास की भी सीबीबाई ने की छापेमारी
सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में 19 अगस्त को अनियमितता के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास सहित 31 स्थानों पर छापेमारी की थी. सिसोदिया इस मामले के 13 आरोपियों में से एक हैं.
भाजपा का आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला
बीजेपी ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया और दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक करीबी को शराब का ठेका दिया गया. भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने करमजीत सिंह लांबा नाम के एक व्यक्ति की केजरीवाल और आप के विधायक सौरव भारद्वाज के साथ तस्वीरें दिखाईं. जिसके बाद आरोप लगाया कि लांबा शराब वितरण का ठेका हासिल करने वाली कंपनी यूनिवर्सल डिस्ट्रीब्यूटर्स में ना सिर्फ साझेदार थे, बल्कि उन्होंने आप के टिकट पर स्थानीय निकाय का चुनाव भी लड़ा गया था. बीजेपी ने आरोप लगाया कि लांबा को सारे नियमों की अनदेखी करके शराब को ठेका दिया गया.
क्या है केजरीवाल सरकार की बंद हुई आबकारी नीति
दरअसल दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने पिछले साल आबकारी नीति लागू की थी. जिसमें दिल्ली को 32 जोन में बांटा गया था और शराब के लिए 849 लाइसेंस आवंटित किया गया था. इस नीति के आने से दिल्ली में 100 फीसदी शराब दुकानें नीति हाथों में चली गयी. जो पहले 60 फीसदी सरकार और 40 फीसदी प्राइवेट दुकानें हुआ करती थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










