ePaper

दिल्ली आबकारी घोटाला मामला : सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए तलब किया

Updated at : 18 Feb 2023 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली आबकारी घोटाला मामला : सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए तलब किया

दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में आरोप है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस प्रदान करने की दिल्ली सरकार की नीति से कुछ डीलरों को लाभ मिला, जिन्होंने इसके लिए कथित रूप से रिश्वत दी थी. इस मामले में सीबीआई ने पिछले साल उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर छापेमारी के दौरान जांच भी की थी.

विज्ञापन

नई दिल्ली : दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में चार्जशीट दायर करने के करीब तीन महीने बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया है. मामले से जुड़े अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मनीष सिसोदिया को रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, चार्जशीट में उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है. गिरफ्तार व्यवसायी विजय नायर और अभिषेक बोइनपल्ली चार्जशीट में दर्ज सात आरोपियों में शामिल हैं.

समाचार एजेंसी भाषा की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में आरोप है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस प्रदान करने की दिल्ली सरकार की नीति से कुछ डीलरों को लाभ मिला, जिन्होंने इसके लिए कथित रूप से रिश्वत दी थी. इस मामले में सीबीआई ने पिछले साल उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर छापेमारी के दौरान जांच भी की थी. हालांकि, मनीष सिसोदिया पर लगे आरोप का आम आदमी पार्टी (आप) ने जोरदार खंडन किया है.

सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि चार्जशीट में आरोप यह भी लगाया गया है कि आबकारी नीति में संशोधन, लाइसेंसधारियों को अनुचित लाभ देना, लाइसेंस शुल्क में छूट/कमी, अनुमोदन के बिना एल-1 लाइसेंस का विस्तार आदि सहित अनियमितताएं की गईं. सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि आरोप यह भी लगाया गया है कि इन कृत्यों से मिले अवैध लाभ को निजी पक्षों ने अपने बहीखातों में गलत प्रविष्टियां दर्ज करके संबंधित लोक सेवकों को पहुंचाया था.

Also Read: Delhi: LG पर AAP का रुख हमलावर, मनीष सिसोदिया ने कहा- ‘संविधान मानना पड़ेगा’, जानें पूरा मामला

उधर, मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया कि सीबीआई ने कल फिर बुलाया है. मेरे खिलाफ इन्होंने सीबीआई, ईडी की पूरी ताकत लगा रखी है. घर पर रेड, बैंक लॉकर तलाशी, कहीं मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला. मैंने दिल्ली के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का इंतजाम किया है. ये उसे रोकना चाहते हैं. मैंने जांच में हमेशा सहयोग किया है और करूंगा.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola