BJP vs AAP: 'केजरीवाल के पास 100 सिसोदिया' वाले बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- दिल्ली को लूट रही AAP सरकार

Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Jun 2023 7:34 PM

विज्ञापन

BJP vs AAP: दिल्ली में एक बार बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने सामने हैं. केन्द्र की ओर से जारी अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है. वहीं आप के हमले के बाद दिल्ली बीजेपी ने भी पलटवार किया है. बीजेपी ने आम आदमी पार्टी सरकार को भ्रष्ट करार दिया है.

विज्ञापन

BJP vs AAP: केंद्र सरकार की ओर से लाए गए अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया गया था. रैली में दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे पास 100 सिसोदिया हैं. वहीं, अरविंद केजरीवाल के इस बयान को लेकर बीजेपी ने जोरदार हमला बोला है. आप नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर केजरीवाल ने यह बयान दिया. उन्होंने कहा कि आप नेताओं को राष्ट्रीय राजधानी में काम रुकवाने के लिए गिरफ्तार किया गया. इसी दौरान केजरीवाल ने कहा कि हमारे पास 100 सिसोदिया, 100 जैन हैं. हम अच्छे काम जारी रखेंगे.

बीजेपी ने किया पलटवार
रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी की महारैली के जवाब में बीजेपी नेताओं ने भी आम पर पलटवार किया है. दिल्ली बीजेपी ने आम आदमी पार्टी और सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा है कि दिल्ली में आम आदमी सरकार ने लूट मचा रखी है. बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा आज दिल्ली वासी शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं क्योंकि आज केजरीवाल ने कहा है कि उनके पास 100-100 जैन और सिसोदिया हैं. इसका सीधा मतलब है कि पूरी पार्टी भ्रष्ट हो गई है. उन्होंने कहा कि अगर 100 सिसोदिया और 100 जैन होंगे तो दिल्ली का क्या हाल होगा.

केजरीवाल ने साधा केंद्र पर निशाना
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान में रैली करते हुए केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं पर नियंत्रण से जुड़े अध्यादेश को लेकर केन्द्र पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सबसे पहले दिल्ली पर वार किया गया और अब अन्य राज्यों के लिए भी इसी तरह के अध्यादेश लाए जाएंगे. केजरीवाल ने कहा कि केंद्र का अध्यादेश दिल्ली के लोगों का अपमान है. उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी मुझे गाली दे सकती है और मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. लेकिन मैं दिल्ली के लोगों का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा.

Also Read: अपनी पत्नी से वड़ापाव खाने में हार गये जापान के राजदूत, पीएम मोदी ने वीडियो शेयर कर ली चुटकी, कही यह बात…

सीएम भगवंत मान ने भी की रैली में शिरकत
दिल्ली के रामलीला रैली में आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी शिरकत की. उसके साथ राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल भी रैली में शामिल हुए. रैली में दिल्ली के सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार का संविधान में विश्वास नहीं है. उन्होंने पीएम मोदी पर भी हमला करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि वह उच्चतम न्यायालय के फैसले को स्वीकार नहीं करते, तो यह हिटलर शाही है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी का यह काला अध्यादेश कहता है कि वो लोकतंत्र को स्वीकार नहीं करता. अब दिल्ली में अत्याचारी शासन होगा.अब दिल्ली के लोग नहीं, बल्कि उपराज्यपाल सर्वोच्च हैं.

भाषा इनपुट से साभार

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola