अनियंत्रित टेंपो पलटा, चालक घायल

Updated at : 27 Feb 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
अनियंत्रित टेंपो पलटा, चालक घायल

हाजीपुर : रविवार की देर शाम चालक के नियंत्रण खोने से एक टेंपो पलट गयी. इस घटना में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल चालक जंदाहा थाना क्षेत्र के डीह बिचौली गांव का रहने वाला है. घटना की सूचना मिलते ही जंदाहा थाने की पुलिस वहां पहुंची. घटना जंदाहा थाना क्षेत्र के […]

विज्ञापन

हाजीपुर : रविवार की देर शाम चालक के नियंत्रण खोने से एक टेंपो पलट गयी. इस घटना में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल चालक जंदाहा थाना क्षेत्र के डीह बिचौली गांव का रहने वाला है. घटना की सूचना मिलते ही जंदाहा थाने की पुलिस वहां पहुंची. घटना जंदाहा थाना क्षेत्र के डीह बिचौली गांव में उस समय हुई जब चालक पैसेंजर को

उतार कर घर लौट रहा था. इस घटना में घर दरवाजे पर बैठे पांच लोगों के जख्मी होने की जानकारी मिली है. हालांकि जंदाहा पुलिस ने कुछ कुरसी टेंपो पलटने से कुछ कुर्सियां टूटने की बात बता रही है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर चालक को हिरासत में ले लिया. समाचार भेजे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन