ट्रक की बॉडी में शराब छिपाने को बनाया था केबिन

हाजीपुर : बुधवार की देर रात औद्योगिक थाने की पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान पकड़ी गयी विदेशी शराब की बड़ी खेप जिले की कोई पहली घटना नहीं है. गांधी सेतु पुल मार्ग पर चौरसिया चौक स्थित बंद पेट्रोल पंप के समीप दस चक्का ट्रक पर छिपा कर रखी गयी विदेशी शराब की पकड़ी गयी विदेशी […]
हाजीपुर : बुधवार की देर रात औद्योगिक थाने की पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान पकड़ी गयी विदेशी शराब की बड़ी खेप जिले की कोई पहली घटना नहीं है. गांधी सेतु पुल मार्ग पर चौरसिया चौक स्थित बंद पेट्रोल पंप के समीप दस चक्का ट्रक पर छिपा कर रखी गयी विदेशी शराब की पकड़ी गयी विदेशी शराब की 315 कार्टन शराब से एक बार फिर इस बात का खुलासा हुआ है कि जिले में हरियाणा से शराब यहां पहुंच रही है. धंधेबाजों ने ट्रक की बॉडी में स्टील का एक केबिन बना रखा था.
इसी केबिन के अंदर शराब को रख कर केबिन के गेट तक को वेल्डिंग कर सील कर दिया गया था. पुलिस को झांसा देने के लिए केबिन के ऊपर और ट्रक के शेष वॉडी में सेंटरिंग के लिए उपयोग किये जानेवाले लकड़ी के बल्ले और तख्ते रख दिये गये थे. एक अप्रैल से देशी व मसालेदार शराब तथा पांच अप्रैल से विदेशी शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोकथाम के बाद पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है. पुलिस द्वारा अब तक जब्त शराब की सभी बोतलों पर सेल फॉर वनली हरियाणा अंकित पाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




