विशेष चेकिंग अभियान में सौ बाइकें की जब्त

हाजीपुर : अपराधियों पर नकेल कसने के लिए वैशाली पुलिस ने मंगलवार को विशेष चेकिंग अभियान के तहत वाहनों की जांच-पड़ताल की. इस दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में एक सौ से अधिक बाइकों को जब्त किया. कुछ बाइक चालकों से मौके पर जुर्माना वसूले गये. जुर्माने के रूप में पांच हजार रुपये वसूले गये. […]
हाजीपुर : अपराधियों पर नकेल कसने के लिए वैशाली पुलिस ने मंगलवार को विशेष चेकिंग अभियान के तहत वाहनों की जांच-पड़ताल की. इस दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में एक सौ से अधिक बाइकों को जब्त किया. कुछ बाइक चालकों से मौके पर जुर्माना वसूले गये. जुर्माने के रूप में पांच हजार रुपये वसूले गये. पुलिस द्वारा शहर के कई स्थानों पर वाहन चेकिंग शुरू होते ही बाइक सवारों में हड़कंप मच गया. एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान औद्योगिक थानाध्यक्ष मधुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित नाइपर और पासवान चौक पर वाहन चेकिंग की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




