अंतरजिला वाहन लुटेरा गिरोह के 10 धराये

हाजीपुर : जिला पुलिस ने अंतरजिला वाहन लुटेरा गिरोह का उद्भेदन करते हुए गिरोह के 10 शातिर सदस्यों को धर दबोचा. पुलिस ने उनके पास से एक कट्टा, चार कारतूस, 10 मोबाइल, एक स्काॅर्पियो और एक बाइक बरामद की. इनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो दिन पहले लालगंज के तीनपुलवा के समीप से लूटे गये […]
हाजीपुर : जिला पुलिस ने अंतरजिला वाहन लुटेरा गिरोह का उद्भेदन करते हुए गिरोह के 10 शातिर सदस्यों को धर दबोचा. पुलिस ने उनके पास से एक कट्टा, चार कारतूस, 10 मोबाइल, एक स्काॅर्पियो और एक बाइक बरामद की. इनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो दिन पहले लालगंज के तीनपुलवा के समीप से लूटे गये पिकअप वैन और उस पर लदे 54 बोरा खाद भी बरामद किया है. हालांकि गिरोह का सरगना अब भी पुलिस के गिरफ्त में नहीं आया है.
गिरफ्तार लुटेरों में समस्तीपुर जिले के चार, बेगूसराय जिले के तीन जबकि तीन वैशाली जिले के रहने वाले हैं. इस गिरोह के सदस्यों को झारखंड के अलावा बिहार के बेगूसराय, खगड़िया, समस्तीपुर और वैशाली जिलों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी. गिरोह के तार नेपाल से जुड़े हुए थे. लूटी गयी वाहनों को नेपाल में बेचा जाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




