गोधूलि बेला में छठव्रतियों ने किया खरना

Updated at : 06 Nov 2016 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
गोधूलि बेला में छठव्रतियों ने किया खरना

हाजीपुर : दिन भर उपवास पर रहकर घर-आंगन, बरतन-बासन आदि की सफाई और शुद्धिकरण के बाद शाम होते ही छठव्रतियों के कदम बढ़ चले नदी घाटों की और नगर के कोनहारा घाट, पुल घाट समेत अन्य घाटे पर व्रतियों ने नारायणी में डुबकी लगायी. तन-मन शुद्ध किया, गागर में गंगाजल भरे और नंगे पांव चल […]

विज्ञापन

हाजीपुर : दिन भर उपवास पर रहकर घर-आंगन, बरतन-बासन आदि की सफाई और शुद्धिकरण के बाद शाम होते ही छठव्रतियों के कदम बढ़ चले नदी घाटों की और नगर के कोनहारा घाट, पुल घाट समेत अन्य घाटे पर व्रतियों ने नारायणी में डुबकी लगायी. तन-मन शुद्ध किया, गागर में गंगाजल भरे और नंगे पांव चल पड़े अपने घाटों की ओर घर पहुंच कर नियम-निष्ठा के साथ व्रतियों ने मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी के जलावन से गुड़ का खीर और रोटियां बनायी. तब पूजा-अर्चना करते हुए छठ मइया को भोग लगाया. इसके बाद व्रतियों ने खुद प्रसाद ग्रहण किया और परिजनों व पड़ोसियों को प्रसाद खिलाया. इस दौरान हर व्रति के घर में उमंग और उल्लास का माहौल बना रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन