आखिर लोग कब होंगे स्वच्छता के प्रति जागरूक

Updated at : 06 Oct 2016 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
आखिर लोग कब होंगे स्वच्छता के प्रति जागरूक

हाजीपुर: स्वच्छता अभियान के तहत जिले में कई जगह शौचालयों का निर्माण का काम किया गया. लोगों को खुले में मल-मूत्र नहीं करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया. साफ-सफाई को विशेष महत्ता दी जा रही है. वहीं, प्रशासन के कई जागरूकता अभियान के बावजूद लोग इसके मर्म को नहीं समझ पा रहे हैं. जिले […]

विज्ञापन

हाजीपुर: स्वच्छता अभियान के तहत जिले में कई जगह शौचालयों का निर्माण का काम किया गया. लोगों को खुले में मल-मूत्र नहीं करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया. साफ-सफाई को विशेष महत्ता दी जा रही है. वहीं, प्रशासन के कई जागरूकता अभियान के बावजूद लोग इसके मर्म को नहीं समझ पा रहे हैं.

जिले में महिला खेल-कूद प्रतियोगिता अक्षयवट राय स्टेडियम में संपन्न हुई. एक ओर महिला खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रही थीं, वहीं दूसरी ओर दर्शकों में से कुछ लोग स्टेडियम के मुख्य द्वार पर मूत्र त्याग कर रहे थे. इसे देख कई लोग शर्मसार हो गये. बुद्धिजीवियों ने सवाल उठाया कि आम जनता अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहण कब करेगी, लोग कब जागरूक होंगे.

हम सुधरेंगे, जग सुधरेगा, लेकिन कब सुधरेंगे.
मागों को प्रखंड व अंचल कार्यालय का किया घेराव
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन