स्वतंत्रता दिवस से शुरू होगा पुस्तकालय व बुक बैंक

Updated at : 04 Aug 2016 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस से शुरू होगा पुस्तकालय व बुक बैंक

हाजीपुर : जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में जिला समाहरणालय परिसर में आम नागरिकों के लिए पुस्तकालय व बुक बैंक का शुभारंभ किया जायेगा. प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि पुस्तकालय व बुक बैंक का शुभारंभ समाहरणालय परिसर स्थित आपदा प्रबंधन भवन के तीसरे तल्ले पर 15 अगस्त को होगा. वृहद उद्देश्य के साथ संचालित […]

विज्ञापन

हाजीपुर : जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में जिला समाहरणालय परिसर में आम नागरिकों के लिए पुस्तकालय व बुक बैंक का शुभारंभ किया जायेगा. प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि पुस्तकालय व बुक बैंक का शुभारंभ समाहरणालय परिसर स्थित आपदा प्रबंधन भवन के तीसरे तल्ले पर 15 अगस्त को होगा.

वृहद उद्देश्य के साथ संचालित इस पुस्तकालय में टेस्ट बुक को छोड़ कर अन्य तरह की ज्ञान वर्द्धक पुस्तकें दान स्वरूप जिला सामान्य प्रशाखा वैशाली को दी जा सकती हैं. इसके लिए जिले के लोगों से अपील की गयी है.

दान में दी जानेवाली सभी पुस्तकों पर दानकर्ता का नाम दर्ज होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन