दलितों पर अत्याचार के खिलाफ फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

हाजीपुर : गुजरात में दलितों पर अत्याचार के खिलाफ भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका. पार्टी के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी पुतला दहन कार्यक्रम के तहत माले कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और शहर के अनवरपुर चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला जलाया. मौके पर नुक्कड़ सभा में पार्टी नेताओं ने कहा कि […]
हाजीपुर : गुजरात में दलितों पर अत्याचार के खिलाफ भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका. पार्टी के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी पुतला दहन कार्यक्रम के तहत माले कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और शहर के अनवरपुर चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला जलाया.
मौके पर नुक्कड़ सभा में पार्टी नेताओं ने कहा कि गुजरात के उना में दलितों की बेरहमी से पिटाई, उत्तर प्रदेश में दलित महिला नेता के बारे में अभद्र टिप्पणी समेत देश भर में बढ़ रहे दलित अत्याचार की घटनाओं के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया जा रहा है. माले के जिला सचिव योगेंद्र राय, अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर यादव आदि नेताओं ने विचार प्रकट किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




