पुनर्मतदान में 70 प्रतिशत पड़े वोट
Updated at : 06 Jun 2016 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ पुनर्मतदान महनार : रविवार को प्रखंड की सरमस्तपुर पंचायत की बूथ संख्या 53-54 पर पुनर्मतदान के दौरान मतदाताओं को धमकाने के लिए असामाजिक तत्वों ने दर्जनों राउंड गोलियां चलायीं एवं लगभग एक दर्जन बमों के धमाके किये. रास्ता पगडंडी एवं लगभग दो किमी की दूरी होने के कारण पुलिस उनलोगों […]
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ पुनर्मतदान
महनार : रविवार को प्रखंड की सरमस्तपुर पंचायत की बूथ संख्या 53-54 पर पुनर्मतदान के दौरान मतदाताओं को धमकाने के लिए असामाजिक तत्वों ने दर्जनों राउंड गोलियां चलायीं एवं लगभग एक दर्जन बमों के धमाके किये. रास्ता पगडंडी एवं लगभग दो किमी की दूरी होने के कारण पुलिस उनलोगों को पकड़ने में असफल रही.
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो गया. जानकारी के अनुसार दोनों बूथों पर पूर्व के मतदान में मरे हुए लोगों के नाम पर वोट डाले जाने की शिकायत के बाद शनिवार को पुनर्मतदान की पूर्व संध्या पर भी असामाजिक तत्वों ने कई राउंड गोलियां चला कर मतदाताओं में दहशत फैलाने का काम किया था, किंतु उसी वक्त थानाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद ने चौकसी बरतते हुए उनके मंसूबों पर पानी फेर दी. रविवार की सुबह मतदान शुरू होने के दो घंटा बाद पुन: असामाजिक तत्वों ने बूथ से दो किलोमीटर की दूरी पर समस्तीपुर जिले की सीमा पर, जो चौर होने के कारण बूथ नंबर 54 एवं 53 पर से स्पष्ट बांध के ऊपर चढ़ कर दर्जनों राउंड गोलियां चलायीं एवं लगभग एक दर्जन बम फोड़े. इसे एएसपी उपेंद्र नाथ वर्मा, अनुमंडलाधिकारी रवींद्र कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष, दर्जनों पुलिस, एसएसबी के जवान एवं कई थानों की पुलिस के साथ-साथ हजारों की संख्या में आमलोगों ने खुली आंखों से दीदार किया.
मतदाताओं के हौसले थे बुलंद : महनार. महनार की बूथ संख्या 53-54 पर मतदान के दौरान लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर दहशत फैलाने को लेकर जम कर चलीं गोलियों व बम के बावजूद मतदाताओं के हौसले बुलंद दिखे. दोनों बूथों पर मतदाताओं ने 70 प्रतिशत मतदान किया.
प्रशासन की सतर्कता एवं मुस्तैदी से मतदाताओं ने शांतिपूर्वक अपने-अपने मतों का प्रयोग किया. कड़ी धूप के बावजूद युवकों में तो भारी उत्साह तो था ही, किंतु उम्रदराज लोगों में भी मतदान को लेकर भारी उत्साह देखा गया. महिलाओं पर नजर रखने के लिए महिला पुलिस एवं महिला पुलिस पदाधिकारी कोलगाया गया था. कड़ी धूप व प्रचंड गरमी भी मतदाता को मतदान करने से नहीं रोक पाया.
दूरी होने के कारण नहीं हाे सकी उपद्रवियों की पहचान
दूरी अधिक होने की वजह से चेहरा पहचान में नहीं आ सका किंतु राइफल एवं बम की आवाज व धुआं स्पष्ट दिख रहा था. घटना के बाद एएसपी उपेंद्र नाथ वर्मा एवं अनुमंडलाधिकारी के नेतृत्व में एक प्रत्याशी की ईंट चिमनी पर छापेमारी कर दो मोटरसाइकिलें बरामद की गयीं तथा एक मुंशी को पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ ले गयी और शाम तक चिमनी एवं अन्य कई मुख्य मार्गों पर एसएसबी के जवान कैंप करते रहे. इसी 54 नंबर बूथ पर पिछले संपन्न हुए दो मई के मतदान के पूर्व असामाजिक तत्वों ने गोली चला कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




