बेलगाम हो चुके हैं अपराधी
Updated at : 30 May 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : राज्य में अपराधी पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं और महागंठबंधन के नेता इसे सुशासन कहते हैं. ये बातें जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के नेताओं ने कहीं. इसके पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक पुतला जुलूस निकाला, जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गांधी चौक पहुंचा. वहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला […]
विज्ञापन
हाजीपुर : राज्य में अपराधी पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं और महागंठबंधन के नेता इसे सुशासन कहते हैं. ये बातें जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के नेताओं ने कहीं.
इसके पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक पुतला जुलूस निकाला, जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गांधी चौक पहुंचा. वहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया. पुतला दहन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य में विधि-व्यवस्था की स्थिति बदतर हो चुकी है. लगातार नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म, हत्या और लूट की घटनाएं हो रही हैं. अपराधियों के मनोबल इस कदर बढ़ चुका है कि वे अब लोकतंत्र के चौथे खंभे को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं. इसके बावजूद मुख्यमंत्री विधि-व्यवस्था दुरुस्त करने के बदले पूरे देश का भ्रमण कर रहे हैं.
वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार विधि-व्यवस्था को दुरुस्त नहीं करेगी, तो उनका संगठन पूरे बिहार में चरणबद्ध आंदोलन चलायेगा. पार्टी के युवा परिषद के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार की अध्यक्षता में संपन्न सभा को युवा शक्ति के जिला उपाध्यक्ष गोलू सिंह, छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष रीतेश कुमार रंजन, चंद्र भूशण ठाकुर, सौरभ आनंद, अमोद कुमार, मो राजू, अभिमन्यु सिंह आदि ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




