प्रधान डाकघर में शीघ्र खुलेगा पोस्ट बैंक

हाजीपुर : बदलते दौर के साथ कदम-ताल करते हुए डाक विभाग भी हाइटेक हो रहा है, ताकि अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करा सके. वैशाली मंडल के सभी डाकघरों एवं अवसर डाकघरों को कंप्यूटरीकृत कर दिया गया है. इससे उपभोक्ताओं को बैंक की तरह सारी सुविधाएं मिलने लगी हैं. डाक विभाग द्वारा आयोजित व्यापार […]
हाजीपुर : बदलते दौर के साथ कदम-ताल करते हुए डाक विभाग भी हाइटेक हो रहा है, ताकि अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करा सके. वैशाली मंडल के सभी डाकघरों एवं अवसर डाकघरों को कंप्यूटरीकृत कर दिया गया है. इससे उपभोक्ताओं को बैंक की तरह सारी सुविधाएं मिलने लगी हैं. डाक विभाग द्वारा आयोजित व्यापार मंडल की बैठक में ये बातें कही गयीं. वैशाली डाक प्रमंडल की ओर से नगर के औद्योगिक क्षेत्र डाकघर परिसर में व्यापार मंडल मीट का आयोजन किया गया.
बैठक में डाक विभाग द्वारा चलायी जा रही केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. बैठक में उपभोक्ताओं की समस्याओं पर भी चर्चा की गयी. खास कर सीबीएस लिंक नहीं रहने पर लोगों को हो रही परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा गया कि यह सिस्टम में हो रहे बदलाव से उपजी कठिनाई है,
जो निकट भविष्य में दूर हो जायेगी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए डाक अधीक्षक उमेश चंद्र प्रसाद ने कहा कि वैशाली डाक मंडल बिहार परिमंडल में प्रथम स्थान पर रहे, हम इसके लिए सतत प्रयास कर रहे हैं. सहायक डाक अधीक्षक एके झा ने आगत अतिथियों का स्वागत किया.
इधर, डाक अधीक्षक ने जानकारी दी कि डाक विभाग द्वारा ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए कई कदम उठाये जा रहे हैं. हाजीपुर स्थित प्रधान डाकघर को पोस्ट बैंक के लिए चयनित किया गया है. राजेंद्र चौक स्थित प्रधान डाकघर परिसर में पोस्ट बैंक ऑफ इंडिया का भवन निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने वाला है. जिले के पातेपुर, देसरी, भगवानपुर, हाजीपुर आदि डाकघरों में पौधारोपण का कार्य कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




