लाखों का पान मसाला फेंका हुआ मिला

Updated at : 16 May 2016 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
लाखों का पान मसाला फेंका हुआ मिला

हाजीपुर : सदर अस्पताल के टीबी वार्ड के पीछे लाखों रुपये का अवैध पान मसाला और सिगरेट फेंका पाया गया. जानकारी के अनुसार, अस्पताल के टीबी वार्ड के पीछे पांच कार्टन में पान मसाला, तुलसी, चार्म्स सिगरेट से भरा हुआ कार्टन एवं दो बोरा गुटखा फेंका पाया गया. इसकी कीमत लाखों रुपये बतायी जाती है. […]

विज्ञापन

हाजीपुर : सदर अस्पताल के टीबी वार्ड के पीछे लाखों रुपये का अवैध पान मसाला और सिगरेट फेंका पाया गया. जानकारी के अनुसार, अस्पताल के टीबी वार्ड के पीछे पांच कार्टन में पान मसाला, तुलसी, चार्म्स सिगरेट से भरा हुआ कार्टन एवं दो बोरा गुटखा फेंका पाया गया. इसकी कीमत लाखों रुपये बतायी जाती है.

ये पान मसाला और सिगरेट यहां कैसे आया यह किसी को पता नही. तत्काल स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. ज्ञात हो कि घटनास्थल से नगर थाने की दूरी महज चंद कदमों की है, लेकिन घटना की सूचना मिलने के काफी समय के बाद भी पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची. वहीं अवैध पान मसाला और सिगरेट फेंके होने की खबर आग की तरह चारों तरफ फैल गयी.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सामान तो लाखों रुपये का था, लेकिन जब तक पुलिस पहुंच कर सामान को बरामद करती, कई लोग लूट कर फरार हो चुके थे. लगभग दो घंटे के बाद पहुंची पुलिस ने बचे कुछ तुलसी का डिब्बा और कुछ पान मसाला बरामद कर थाना लायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन