अग्रणी जिला बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

हाजीपुर : विकास के मामले में वैशाली जिले को पूरे राज्य में अग्रणी बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे. यह लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब जिले के तमाम पदाधिकारी निष्ठापूर्वक अपनी भूमिका निभायें. जिले में विकास और लोक कल्याण की योजनाओं का समय पर कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाये, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ […]
हाजीपुर : विकास के मामले में वैशाली जिले को पूरे राज्य में अग्रणी बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे. यह लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब जिले के तमाम पदाधिकारी निष्ठापूर्वक अपनी भूमिका निभायें. जिले में विकास और लोक कल्याण की योजनाओं का समय पर कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाये, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ मिल सके.
जिला सतर्कता, निगरानी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने ये बातें कहीं. मंगलवार को समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष श्री पासवान ने योजनाओं की गुणवत्ता और समय पर इन्हें पूरी करने के लिए ठीक ढंग से इनकी निगरानी और पर्यवेक्षण पर बल दिया. इसके लिए उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. बैठक में विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गयी. समिति के सदस्यों ने कई योजनाओं पर अधिकारियों द्वारा दी गयी सूचना पर सवाल उठाये.
कई सदस्यों ने खाद्य आपूर्ति, स्वच्छता अभियान, जलापूर्ति एवं अन्य योजनाओं में अनियमितता का मामला उठाया. शिकायतों के मद्देनजर ऐसे सभी मामलों की जांच-पड़ताल के कमेटी गठित की गयी. जिलाधिकारी को इन मामलों को देखने की जवाबदेही दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




