एक करोड़ के निवेश के दस्तावेज समेत नौ किलो गांजा बरामद

Updated at : 08 Feb 2016 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
एक करोड़ के निवेश के दस्तावेज समेत नौ किलो गांजा बरामद

हाजीपुर : वैशाली पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में दो घरों पर छापेमारी कर नौ किलोग्राम गांजे के साथ ही तस्करों के पास से एक करोड़ रुपये के निवेश के दस्तावेज बरामद किये. पुलिस अधीक्षक वैशाली राकेश कुमार ने गुप्त रूप से मिली जानकारी के आलोक में सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मिश्रा […]

विज्ञापन

हाजीपुर : वैशाली पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में दो घरों पर छापेमारी कर नौ किलोग्राम गांजे के साथ ही तस्करों के पास से एक करोड़ रुपये के निवेश के दस्तावेज बरामद किये.

पुलिस अधीक्षक वैशाली राकेश कुमार ने गुप्त रूप से मिली जानकारी के आलोक में सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित छापामार दल ने सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में श्याम नारायण चौधरी की पत्नी आशा देवी के घर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने सात किलोग्राम गांजा, किसान विकास पत्र में 10 लाख 80 हजार 046 रुपये, सहारा कंपनी में 67 लाख 48 हजार 666 रुपये,
बजाज एलियांज में 06 लाख रुपये का निवेश और पांच पासबुक पर तीन लाख 63 हजार 409 रुपये जमा के दस्तावेज बरामद किये गये. इस मामले में सदर पुलिस ने आशा देवी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 22 के अपराध के लिए कांड संख्या- 49/16 दर्ज की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन