चेहराकलां में महिला को पीट कर मार डाला

चेहराकलां (वैशाली) : कटहरा ओपी क्षेत्र के बखरी दोआ गांव में एक 65 वर्षीया महिला परमेश्वरी देवी की गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी. इस दौरान कई अन्य लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया. बताया गया है कि परमेश्वरी देवी अपने झोंपड़ीनुमा घर के बाहर […]
चेहराकलां (वैशाली) : कटहरा ओपी क्षेत्र के बखरी दोआ गांव में एक 65 वर्षीया महिला परमेश्वरी देवी की गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी. इस दौरान कई अन्य लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया. बताया गया है कि परमेश्वरी देवी अपने झोंपड़ीनुमा घर के बाहर सोमवार की सुबह अलाव ताप रही थी.
इसी बीच स्थानीय विपिन राय समेत अन्य दरवाजे पर चढ़ कर उसे मारने-पीटने लगे. उसके रोने की आवाज सुन घर से बचाने निकले पारिवारिक सदस्यों को भी आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया. इस दौरान हमलावरों ने वृद्धा की पीट-पीट कर हत्या कर दी, जबकि मृतका के पोता अमर जीत, पोती आरती एवं पतोहू आभा देवी समेत कई लोग घायल हो गये. सूचना पाकर पहुंची कटहरा पुलिस ने सभी घायलों को पीएचसी चेहराकलां में भरती कराया. मृतका के पुत्र नरेश राय के बयान पर गांव के ही विपिन राय, विकास राय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




