कॉलेज प्रशासन ने छात्र को बंधक बनाकर की पिटाई, वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

लालगंज नगर : एबीएस इंटरमीडिएट कॉलेज लालगंज में 12 वीं के सेंटप का टेस्ट परीक्षा देने पहुंचे छात्र को बंधक बनाकर कॉलेज कर्मी द्वारा मारपीट करने का एक वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमें में खलबली मच गयी. आनन-फानन में लालगंज थाने की पुलिस कॉलेज परिसर में पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी. […]

विज्ञापन

लालगंज नगर : एबीएस इंटरमीडिएट कॉलेज लालगंज में 12 वीं के सेंटप का टेस्ट परीक्षा देने पहुंचे छात्र को बंधक बनाकर कॉलेज कर्मी द्वारा मारपीट करने का एक वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमें में खलबली मच गयी. आनन-फानन में लालगंज थाने की पुलिस कॉलेज परिसर में पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी. इस संबंध में छात्र आशुतोष कुमार के पिता विजय कुमार ने लालगंज थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. आवेदन में कहा गया है कि उसका पुत्र सेंटअप की परीक्षा देने के लिए एबीएस इंटर कॉलेज गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन
कॉलेज के प्राचार्य रत्नेश्वर प्रसाद सिंह ने कॉलेज के तीन-चार कर्मियों के सहयोग से उसके पुत्र को पकड़ लिया और रस्सी से उसका हाथ बांधकर कार्यालय में बंधक बनाया. इसके बाद उसके साथ मारपीट की गयी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि उसके पुत्र से तीन चार सादा कागजों पर जबरन हस्ताक्षर कराया गया.
इसके बाद बंधक बनाया गया और वीडियो वायरल कर दिया गया. देर शाम तक पुत्र के घर नहीं पहुंचने और वायरल वीडियो की जानकारी मिलने पर जब वह कॉलेज में पहुंचा तो कॉलेज बंद था. इसके बाद घटना की पूरी जानकारी उसके साथियों से मिली. प्राथमिकी में प्राचार्य और कॉलेज कर्मियों पर आरोप लगाया गया है कि उसके पुत्र की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है.
क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी
छात्र आशुतोष कुमार के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्रारंभिक जांच में छात्र को कॉलेज के कार्यालय में बंधक बना कर पिटाई करने का मामला सत्य पाया गया है. लापता छात्र के संबंध में पुलिस जांच कर रही है. जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि छात्र अन्यत्र भाग गया है अथवा उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है. छात्र के सुरक्षित घर नहीं पहुंचने की स्थिति में प्राचार्य और उनके सहयोगियों पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
सुनील कुमार, थानाध्यक्ष, लालगंज
क्या कहते हैं कॉलेज के प्राचार्य
आशुतोष की हरकत से कॉलेज प्रशासन परेशान था. कॉलेज के कर्मियों ने उसे पकड़ कर हाथ बांध दिया था और कुछ समय के लिए कॉलेज में रखा गया था. उस समय इसकी सूचना लालगंज थाने को भी दी गयी थी. उसने पुलिस को नहीं सौंपने की गुहार लगायी. इसके बाद उसे छोड़ दिया गया. परिजनों का आरोप मनगढ़ंत हैं.
प्रो रत्नेश्वर प्रसाद सिंह, प्राचार्य, एबीएस इंटरमीडिएट कॉलेज, लालगंज
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन