ePaper

मारपीट में जख्मी की इलाज के दौरान मौत, हंगामा

Updated at : 26 Mar 2019 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट में जख्मी की इलाज के दौरान मौत, हंगामा

हाजीपुर/महुआ : महुआ थाना क्षेत्र के शाहपुर चौक पर घर में घुस कर एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार का विरोध करने पर दो पक्षों में हुई मारपीट में जख्मी एक व्यक्ति की इलाज के दौरान सोमवार को पटना में हो गयी. इस घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने शव के साथ महुआ थाना […]

विज्ञापन

हाजीपुर/महुआ : महुआ थाना क्षेत्र के शाहपुर चौक पर घर में घुस कर एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार का विरोध करने पर दो पक्षों में हुई मारपीट में जख्मी एक व्यक्ति की इलाज के दौरान सोमवार को पटना में हो गयी.

इस घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने शव के साथ महुआ थाना के मेन गेट के सामने महुआ-हाजीपुर मार्ग को जाम कर दिया. सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया.
जानकारी के अनुसार महुआ थाना क्षेत्र की लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत के शाहपुर चौक पर होली की पूर्व संध्या पर राजेंद्र महतो के घर में ललीन राय, रंजन राय, संजीत राय घर मे घुस गये और उनकी पुत्रवधु के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया.
महिला के शोर मचाने पर जब दरवाजे पर बैठा उसका ससुर राजेंद्र महतो, पति नरेश महतो घर के अंदर पहुंचे और इसका विरोध किया. इससे आक्रोशित आरोपितों ने दोनों को मारपीट कर जख्मी कर दिया.
इस मामले में सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी. गंभीर रूप से जख्मी राजेंद्र महतो का पटना में इलाज चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इससे आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने सोमवार की शाम महुआ थाना के मेनगेट के सामने शव के साथ हाजीपुर-महुआ मार्ग को जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर वाहनों का आवागमन रोक दिया.
सभी पुलिस-प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी कर रहे थे. साथ ही आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सभी को समझा कर शांत कराया. इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन