ePaper

बिहार: मद्यनिषेध विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 253 सब-इंस्पेक्टर किए गए इधर-उधर, देखें लिस्ट

Updated at : 01 Jun 2023 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार: मद्यनिषेध विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 253 सब-इंस्पेक्टर किए गए इधर-उधर, देखें लिस्ट

बिहार में मद्यनिषेध विभाग के 253 सहायक अवर निरीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है. विभाग द्वारा तबादले के जारी एक आदेश में 125 सहायक अवर निरीक्षकों को जिलों से हटा कर जांच चौकी पर भेजा गया. वहीं दूसरे आदेश में 128 सहायक अवर निरीक्षकों का तबादला किया गया है.

विज्ञापन

बिहार में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग में बड़े पैमाने पर पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. मद्यनिषेध के 253 सहायक अवर निरीक्षकों का स्थानांनतरण किया गया है. बुधवार को इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया गया है. विभाग के द्वारा तबादले के जारी एक आदेश में 125 सहायक अवर निरीक्षकों को जिलों से हटा कर जांच चौकी पर भेजा गया है. विभाग के लगभग सभी चेकपोस्ट पर नये सहायक अवर निरीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. दूसरे आदेश में 128 सहायक अवर निरीक्षकों का तबादला किया गया है. इनकी प्रतिनियुक्ति जांच चौकी पर थी, जिसके बाद इन्हें जिलों में भेजा गया है. तबादले को आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया गया है.

undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
बिहार निबंधन सेवा के दो पदाधिकारियों का भी तबादला

बिहार निबंधन सेवा के दो पदाधिकारियों का भी तबादला किया गया है. अररिया व सुपौल में नए जिला अवर निबंधक की प्रतिनियुक्ति की गयी है. कौशल कुमार झा को दलसिंहसराय से अररिया जबकि अजय कुमार सिंह को सीतामढ़ी के पुपरी से सुपौल भेजा गया है. दलसिंहसराय और पुपरी में रिक्त होने वाले पदों पर जिला समाहर्ता को स्थानीय व्यवस्था से निबंधन कार्य संपादित करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन