'मुझ पर फिदा हो जाती हैं बहुत सारी लड़कियां', तेज प्रताप के इस बयान की क्यों हो रही चर्चा?
तेज प्रताप यादव
बिहार के युवाओं में सबसे मजबूत पकड़ होने का तेज प्रताप यादव का बड़ा दावा. जानिए रियलिटी शो से लौटने के बाद उन्होंने क्या सफाई दी.
Tej Pratap Yadav : बिहार की राजनीति में अपने बयानों और अलग अंदाज के लिए चर्चा में रहने वाले तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' (Rise and Fall) से बाहर आने के बाद उन्होंने अपनी राजनीतिक लोकप्रियता को लेकर ऐसा दावा किया है, जिसने सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है. तेज प्रताप का कहना है कि बिहार के युवाओं के बीच जितनी मजबूत पकड़ उनकी है, उतनी राज्य के किसी दूसरे नेता की नहीं है.
शो से लौटने पर तेज प्रताप ने क्या दी सफाई?
एक इंटरव्यू में तेज प्रताप यादव से जब पूछा गया कि उन्होंने रियलिटी शो को बीच में ही क्यों छोड़ दिया, तो उन्होंने इससे जुड़ी चर्चाओं पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि वह शो को बीच में छोड़कर नहीं आए थे. शो के मेकर्स के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट केवल दो सप्ताह का था. तय समय पूरा होने के बाद वह शो से बाहर आ गए. उन्होंने साफ किया कि उनके लौटने के पीछे न तो कोई विवाद था और न ही किसी तरह की नाराजगी.
युवाओं के बीच अपनी पकड़ को लेकर किया बड़ा दावा
तेज प्रताप यादव ने अपनी लोकप्रियता का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार के युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ है. छात्र राजनीति के दिनों से ही वह युवाओं के बीच सक्रिय रहे हैं और उनके मुद्दों को उठाते रहे हैं. उनके मुताबिक, युवाओं का उनसे जुड़ाव और प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.
लड़कियां मुझ पर फिदा हो जाती हैं: तेज प्रताप
इंटरव्यू के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा तब हुई, जब तेज प्रताप यादव से लड़कियों के बीच उनकी लोकप्रियता को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए बेबाक अंदाज में कहा, ''मुझ पर बहुत सारी लड़कियां फिदा हो जाती हैं.'' तेज प्रताप ने कहा कि लड़कियां उनके काम, टैलेंट, स्टाइल और बेबाक अंदाज को पसंद करती हैं. अब उनका यह मजाकिया जवाब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है.
तेजस्वी यादव के बीच अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश?
तेज प्रताप का यह बयान बिहार की मौजूदा राजनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है. उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव पहले से ही राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं और युवाओं के बीच अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने में जुटे हैं. ऐसे में तेज प्रताप का खुद को बिहार के युवाओं के बीच सबसे मजबूत पकड़ वाला नेता बताना कई सवाल खड़े करता है.
Bihar Politics: BJP में शामिल दोनों MLC की सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी जन सुराज, जानें क्या कहता है दल-बदल कानून
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
