तेजप्रताप यादव ने राजधानी वाटिका में पेड़ों को राखी बांध कर मनाया रक्षाबंधन, देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

मंत्री तेज प्रताप यादव ने रक्षा बंधन के मौके पर पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधा और पौधारोपण भी किया. उन्होंने राजधान वाटिका में भी पेड़ों को राखी बांध कर रक्षा बंधन का त्योहार मनाया.

विज्ञापन
undefined

पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया. 50 वर्ष पूरा कर चुके पटना जू में आज 50 पेड़ों (जो इसकी शुरुआत या पूर्व से हैं) को रक्षा सूत्र बांधा गया. यह राखी वन, पर्यावरण एवं परिवर्तन विभाग के मंत्री तेज प्रताप यादव द्वारा बांधा गया. इस दौरान अन्य अधिकारियों ने भी पेड़ों को राखी बांध कर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

बता दें कि जू के स्थापना दिवस पर यह निर्णय लिया गया था जिसमें अक्तूबर तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. इस कड़ी में अगले महीने के 3-4 तारीख को ऑटर कॉनक्लेव और 20-22 सितंबर राइनो विक के तौर पर मनाया जायेगा. इसके लेकर जू प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही है.

undefined

तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर लिखा कि संजय गांधी जैविक उद्यान, पटना अपना 50वां वर्ष पूरा कर चुका है, जिसे संजोए रखने के लिए आज रक्षा बंधन के दिवस पर पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधा और पौधारोपण भी किया. आज इस उद्यान में 50 पेड़ों (जो इसकी शुरुआत या पूर्व से हैं) को रक्षा सूत्र बांधा जायेगा. आप सभी से अपील है कि जैव विविधता को बचाए रखने के लिए पेड़ पौधों और जीव जंतुओं के प्रति समदर्शी बनें, ये सब पारिस्थितिक तंत्र के अभिन्न अंग हैं.

undefined

वहीं इससे पहले मंत्री तेज प्रताप यादव ने पटना के इको पार्क (राजधान वाटिका) में भी पेड़ों को राखी बांध कर रक्षा बंधन का त्योहार मनाया. ट्वीटर पर इस बात की जानकारी देते हुए तेज प्रताप ने लिखा कि रक्षा बंधन के अवसर पर राजधानी वाटिका पटना में वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर, पेड़ों की रक्षा का संकल्प लिया, साथ ही इस अवसर पर पीपल का वृक्ष भी लगाया. आप सबों से अपील है कि पेड़ों की सुरक्षा और संरक्षण में अपनी सहभागिता निभाएं. अधिक से पौधारोपण करें और पर्यावरण बचाएं.

undefined
undefined
undefined
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन