पंचमुखी हनुमान मंदिर से दानपेटी की चोरी

Updated:
विज्ञापन

दानपेटी में करीब तीन से पांच हजार रुपये होने का अनुमान लगाया गया.

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के पंचमुखी चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने मंदिर परिसर में रखे दानपेटी की चोरी कर ली. हालांकि मंदिर में स्थापित पौराणिक शिवलिंग एवं अन्य देवी-देवताओं की मूर्ति यथावत है. मंदिर के पुजारी बमशंकर झा ने बताया कि रविवार की देर शाम दैनिक पूजा-पाठ करने के बाद मंदिर के कमरे में ताला बंद कर वह अपने घर चले गए. सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे जब मंदिर पहुंचे तो देखा कि दानपेटी भी गायब थी. दानपेटी में करीब तीन से पांच हजार रुपये होने का अनुमान लगाया गया. प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि जानकारी नहीं मिली है. आवेदन मिलने के उपरांत आगे की कार्यवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन