झाड़ फूंक के चक्कर में सर्पदंश शिकार महिला की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुशहा पंचायत के मयुरवा वार्ड नंबर 05 में गुरुवार की शाम सर्पदंश से 38 वर्षीय महिला की मौत हो गयी

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के कुशहा पंचायत के मयुरवा वार्ड नंबर 05 में गुरुवार की शाम सर्पदंश से 38 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. जानकारी अनुसार कुशहा पंचायत के मयुरवा वार्ड नंबर 05 निवासी बुचेंद्र यादव की 38 वर्षीय पत्नी केंदुला देवी गुरुवार की शाम करीब छह बजे गांव के ही समीप से गुजरने वाली नहर के भीसी से होकर घर की तरफ जा रही थी. तभी एक सांप ने उसे डंस लिया. जिसके बाद से उसकी स्थिति गंभीर होने लगी. इसके बाद परिजनों द्वारा उसे अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने की बजाय गांव के बगल स्थित एक तांत्रिक के पास ले जाया गया. जहां झाड़-फूंक के बाद उसकी स्थिति और गंभीर हो गयी. इसके उपरांत परिजनों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ बीएन पासवान ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही पंचायत समिति सदस्य बोधि यादव, उप मुखिया गणेश कुमार आदि समेत कई लोगों ने पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन