ePaper

125 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 26 Jun 2024 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

मरौना थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने 125 लीटर देसी शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

निर्मली. मरौना थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने 125 लीटर देसी शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में शराब तस्कर शराब की खेप के साथ प्रवेश कर रहा है. सूचना मिलते ही कुशमोल ढलान के पास पुलिस पहुंची. जहां एक बाइक पर बोरी लादकर दो व्यक्ति आ रहा था. पुलिस की गाड़ी को देकर बाइक सवार दोनों व्यक्ति बाइक छोड़कर भागने लगा. जिसके बाद खदेड़ कर पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ लिया. वहीं बाइक पर सवार दूसरा तस्कर भागने में सफल रहा. जिसके बाद बोरी की तलाशी ली गई. जहां बोरी से 125 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई. शराब व बाइक को जब्त कर थाना लाया गया. तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के कमरैल गांव निवासी आलोक कुमार यादव के रूप में की गयी है. तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन